आर्क वेल्डिंग और ऑक्सी एसिटिलीन गैस वेल्डिंग एवं कर्तन प्रक्रम में सावधानियाँ

आर्क वेल्डिंग में सावधानियाँ 

1. वेल्डिंग करते समय उचित दास्तानों और कपड़ों का उपयोग करना चाहिए |
2. वेल्डिंग करते समय आँखों की सुरक्षा के लिए हैंडस्क्रीन अथवा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए ताकि वेल्डिंग करते समय उत्पन्न होने वाली चिंगारी की रौशनी से आँखों की सुरक्षा हो सके |
3. वेल्डिंग करने के लिए उचित इलेक्ट्रोड का ही प्रयोग करना चाहिए |
4. वेल्डिंग के लिए प्रयुक्त इलेक्ट्रोड तथा वेल्ड की जाने वाली धातु केमध्य अंतर 3 मिमी  से अधिक नहीं होना चाहिए |
5. वेल्डिंग करने के बाद जॉब को उठाने के लिए सिंडासी का ही प्रयोग करना चाहिए |
6. वेल्डिंग कार्यशाला का फर्श , ग्रीस तथा तेल से मुक्त होना चाहिए |
7. वेल्डिंग में प्रयुक्त किये जाने वाले ट्रांसफार्मर की केबल कटी नहीं होनी चाहिए |
8. वेल्डिंग में प्रयोग होने वाले ट्रांसफार्मर में अधिक लम्बी लीड का उपयोग नहीं करना चाहिए |
9. समय-समय पर ट्रांसफार्मर के तेल के स्तर को चेक करते रहना चाहिए |
10. वेल्डिंग के पश्चात विधुत स्विच को बंद कर देना चाहिए |

ऑक्सी-एसिटिलीन वेल्डिंग एवं कर्तन प्रक्रम में सुरक्षा सावधानियाँ 

ऑक्सी-एसिटिलीन वेल्डिंग करते समय निम्नलिखित सुरक्षा नियमो का पालन करना चाहिए
1. वेल्डिंग एवं कर्तन करने से पूर्व समस्त प्रारम्भिक तैयारियां पूर्ण कर लेनी चाहिए |
2. वेल्डिंग एवं कर्तन प्रक्रम आरम्भ करने से पूर्व सुरक्षा आवरण धारण कर लेना चाहिए |
3. वेल्डिंग एवं कर्तन के दौरान निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षा के लिए हेलमेट  व काला चश्मा अवश्य धारण करना चाहिए |
4. फ्लेम जलाने के लिए गैस लाइटर का प्रयोग करना चाहिए न की माचिस का |
5. वेल्डिंग एवं कर्तन कार्य करते समय उत्पन्न होने वाले धुँए से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करना चाहिए |
6. वेल्डिंग एवं कर्तन प्रक्रम के स्थान पर स्क्रीन का उपयोग अवश्य करना चाहिए |
7. वेल्डिंग एवं कर्तन प्रक्रम स्थल पर वातायन (ventilation) का विशेष ध्यान रखना चाहिए |
8. वेल्डिंग में प्रयुक्त किये जाने वाले सिलेण्डरों को विधुत व आग के समीप नहीं रखना चाहिए |
9. वेल्डिंग में प्रयुक्त ऑक्सीजन एवं एसिटिलीन सिलेण्डरों को सीधा खड़ा करना चाहिए |
10. गैस भराव के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन तथा एसिटिलीन सिलेंडर में एसिटिलीन ही भरनी चाहिए |
11. यदि गैस सिलेंडरों को अन्य स्थानों पर ले जाने की आवश्यक्ता हो तो उनमें सेफ्टी वाल्व का प्रयोग करके ले जाना चाहिए |
12.सिलेंडर कैप को खोलने हेतु हथोड़े का प्रयोग नहीं करना चाहिए | कैप को खोलने के लिए स्पैनर ही प्रयोग किया जाना चाहिए |
13.वैल्डिंग टॉर्च जलते समय टॉर्च का मुँह दूसरी तरफ रखना चाहिए |
14.वैल्डिंग टॉर्च की टिप को समय समय पर ठंडा करते रहना चाहिए |.
15.कार्य समाप्ति के यप्रान्त दोनों सिलेंडरों की वाल्वों को बंद करके पहले एसिटिलीन सिलेंडर तथा बाद में ऑक्सीजन  सिलेंडर बंद करना चाहिए |  

आर्क वेल्डिंग और ऑक्सी-एसिटिलीन वेल्डिंग एवं कर्तन प्रक्रम में सुरक्षा सावधानियाँ 

welder theory in hindi 1st semester